साहिबगंज: बरहेट में बड़ी कार्रवाई, 900 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ कार जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज
NDPS एक्ट में केस दर्ज

ब्रेकिंग – साहिबगंज: बरहेट में बड़ी कार्रवाई, 900 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ कार जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 23 अक्टूबर 2026) के अनुसार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 22.10.2026 को सूचना मिली कि बरहेट बाजार स्थित छोटा मस्जिद के सामने गली में एक *Hyundai i10 Car रजिस्ट्रेशन संख्या- WB-40S-5431* खड़ी है जिसमें अवैध सामान लोड है।
सूचना के सत्यापन पर पाया गया कि उक्त कार खड़ी है। पुलिस को आते देख कुछ लोग भाग गए। जब गाड़ी को सशस्त्र बल के सहयोग से विधिवत सर्च किया गया तो एक बोरा मिला, जिसके अंदर:
– 30 पीस के एक बंडल में प्लास्टिक में पैक *ONEREX नाम का कफ सिरप 10 बंडल कुल 300 पीस*
– तथा कागज के पांच कार्टून तथा प्रति कार्टून में 30 पीस के बंडल में *ONEREX नाम का कफ सिरप कुल 600 पीस*
इस प्रकार *कुल 900 पीस ONEREX नाम का कफ सिरप, सभी पर 100 ML अंकित* बरामद किया गया।
उक्त सभी कफ सिरप और Hyundai i10 Car (WB-40S-5431) को विधिवत जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में *बरहेट थाना कांड संख्या- 128/26, दिनांक 23.10.2026, धारा- 21(c)/25/29 NDPS Act & 27/27A Drugs & Cosmetics Act* के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*जब्त सामग्री:*
1. एक Hyundai i10 Car रजिस्ट्रेशन संख्या-WB-40S-5431
2. 900 पीस ONEREX नाम का कफ सिरप प्रति बोतल 100 ML का।
*छापामारी दल में शामिल:*
1. स०अ०नि० विक्रम कुमार
2. स०अ०नि० अरविन्द कुमार दास
3. स०अ०नि० धनंजय कुमार मंडल
4. बरहेट थाना के सशस्त्र बल एवं नवनियुक्त चौकीदार
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।



