पटवारी धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल की बैठक संपन्न, 20-21 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव…
20-21 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव...

पटवारी धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल की बैठक संपन्न, 20-21 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव…
मालदा से जयपुर वाया कहलगांव, भागलपुर नई ट्रेन चलाने की रेल मंत्री से की मांग….
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
बरहरवा :- बरहरवा मेन रोड स्थित पटवारी धर्मशाला में शनिवार को श्री श्याम भक्त मंडल’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए राज कुमार पटवारी ने बताया कि आगामी 20 एवं 21 नवंबर 2026 को बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ भव्य निशान शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसकी रूपरेखा बैठक में तैयार की गई।
इसके अतिरिक्त कमेटी ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री से एक विशेष मांग की है। समिति ने आग्रह किया है कि मालदा से जयपुर के लिए एक सीधी ट्रेन शुरू की जाए, जो कहलगांव और भागलपुर होते हुए चले, जिससे खाटू धाम जाने वाले श्याम भक्तों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
उक्त मौके पर गौरव डोकानिया, मनीष चौधरी, संदीप सेन्थोलिया, चेतन अग्रवाल, श्रवण डोकानिया, रविकांत अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, अरुण भगत, मानी सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।




