राजमहल: खुटहरी के बजरंगबली एवं शिव मंदिर से घंटी चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार*
दो गिरफ्तार*

*राजमहल: खुटहरी के बजरंगबली एवं शिव मंदिर से घंटी चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार*
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंदिरों में लगातार हो रही घंटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
दिनांक 22.10.2026 को खुटहरी के बजरंगबली एवं शिव मंदिर में घंटी चोरी को लेकर भुवनेश्वर मंडल सा० खुटहरी थाना राजमहल जिला साहिबगंज के आवेदन पर *राजमहल थाना कांड सं0-374/2026 दिनांक-24.10.2026 धारा-303(2)/305(D) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया।
कांड के उद्भेदन एवं चोरी गए मंदिर की घंटी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय साहिबगंज के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल द्वारा *दिनांक 25.10.2026 को बालुप्लाट के करण शर्मा पे0 भानु प्रसाद शर्मा को पकड़ा गया।* करण शर्मा से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्त बयान में अपना अपराध को स्वीकार किया गया।
करण शर्मा के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर *लख्खीपुर स्थित साहेब शेख पिता स्व0 अमीर शेख के कबाड़ी दुकान से चोरी के एक घंटी को बरामद किया गया।* तत्पश्चात साहेब शेख को भी गिरफ्तार किया गया।
करण शर्मा के द्वारा बताया गया कि मैं *तीन पहाड़ थाना अन्तर्गत बमनगांव चौक स्थित शिवमंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, गम दरला स्थित हनुमान मंदिर, बोरियो बाजार स्थित हनुमान मंदिर एवं राजमहल थाना अन्तर्गत स्थित कसवा के सिताराम मंदिर, खुटहरी स्थित हनुमान एवं शिवमंदिर तथा नीलकोठी स्थित हनुमान मंदिर में पिछला कुछ दिन से घंटी चोरी कर रहे हैं।*
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को आज दिनांक 25.10.2026 को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*जप्त सामानों का विवरण:*
1. पीतल का घंटी एक पीस (वजन-2.5 कि०ग्रा०)
*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:*
1. करण शर्मा उम्र 19 वर्ष पे0 भानु प्रसाद शर्मा सा० बालुप्लाट थाना राजमहल जिला साहिबगंज
2. साहेब शेख 32 वर्ष पिता स्व0 अमीर शेख सा० लख्खीपुर थाना राजमहल जिला साहिबगंज
*छापामारी टीम:*
1. पु०नि० राजीव रंजन, राजमहल प्रमाग साहिबगंज
2. पु०अ०नि० हसनैन अंसारी, थाना प्रभारी राजमहल थाना
3. पु०अ०नि० ओम प्रकाश चौहान
4. पु०अ०नि० पवन यादव
5. पु०अ०नि० महादेव उरांव
6. स०अ०नि० सनातन हेम्ब्र
म एवं सशस्त्र बल के जवान।


