IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

उपायुक्त ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 

■ उपायुक्त ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

■ विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री दीपक कुमार दूबे ने आज साहेबगंज एवं राजमहल अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज; सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, साहिबगंज, यूपीजी उच्च विद्यालय, जामनगर, राजमहल; प्लस टू उच्च विद्यालय, उधवा; पीएम श्री नगर पालिका बालिका उच्च विद्यालय, साहिबगंज; सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), साहिबगंज; सेंट जेवियर्स स्कूल (हिंदी माध्यम), साहिबगंज तथा सेंट जोसेफ एकेडमी, साहिबगंज स्थित परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन की सतर्कता एवं समुचित व्यवस्था के बीच जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!