SIR के विरोध में साहिबगंज में JMM का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

SIR के विरोध में साहिबगंज में JMM का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज, झारखंड। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला कमेटी की ओर से सोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से 28 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित करने केqq घोषणा की गई थी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता JMM जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।
मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि SIR के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।
SIR को लेकर JMM की ओर से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग पहले भी उठाई गई है। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े निर्णयों में अलग-अलग राय और टिप्पणियों को संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा बताते हुए कहा है कि उसके आदेश निर्धारित कानूनी एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत जारी किए गए हैं।
वर्तमान में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।




