IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए मेगा ड्राइव, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए मेगा ड्राइव, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करने के लिए मेगा ड्राइव, प्रथम चरण” के तहत यह अभियान 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नालसा की विभिन्न योजनाओं, विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विश्वनाथ भगत ने बरहेट के संथाली गांव के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं के तहत सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर बिना संकोच उचित विधिक सहायता लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

गांव-गांव पहुंच रहे न्याय मित्र

मेगा ड्राइव को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (न्याय मित्र) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। न्याय मित्र ग्रामीणों के बीच लगातार संपर्क कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाने में भी सहयोग किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य है कि अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक कानूनी जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। प्राधिकरण की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि जानकारी या संसाधनों के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों और न्याय से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!