Uncategorized

नगर परिषद साहिबगंज के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, 9 जुलाई से कार्य बहिष्कार शुरू

नगर परिषद साहिबगंज के कर्मचारियों ने

नगर परिषद साहिबगंज के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, 9 जुलाई से कार्य बहिष्कार शुरू

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

नगर परिषद साहिबगंज के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 9 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन (राज्य का महासंघ) की नगर परिषद कर्मचारी संघ, साहिबगंज इकाई द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के अनुसार 9 जुलाई को हुई कर्मचारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

DAY-NULM शाखा के सामुदायिक संगठकों के लंबित वेतन का भुगतान।

नगर परिषद के सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन का भुगतान।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) की राशि का समय पर भुगतान।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का नियमित भुगतान।

दैनिक कर्मचारियों के वेतन में अप्रैल 2026 से लागू नई दर के अनुसार बढ़ोतरी कर भुगतान।

बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार हरि की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और हड़ताल का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए।

कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं हड़ताल से नगर परिषद के दैनिक कार्यों और नागरिक सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!