IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

साहेबगंज में एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, रोहित रंजन बने जिला अध्यक्ष

रोहित रंजन बने जिला अध्यक्ष

साहेबगंज में एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, रोहित रंजन बने जिला अध्यक्ष

नई जिला कार्यकारिणी का गठन, कर्मचारियों के हक-अधिकार और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा जिला ब्यूरो साहेबगंज।

साहेबगंज। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की साहेबगंज जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी भवन में आयोजित की गई। बैठक में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, उनके हक-अधिकार, सेवा सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रोहित रंजन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी उपस्थित रहे। वहीं, जिला सचिव रविन्द्र कुमार शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन के विस्तार और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Oplus_16908288

नई जिला कार्यकारिणी में छोटू पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष, राजू मंडल, कुंदन सिंह, मुकेश यादव एवं कुंदन वर्मा को उपाध्यक्ष, मुकेश मंडल को सचिव, लालचंद चौधरी को संगठन मंत्री, संजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अशोक साह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरुप्रसाद साहा, पवन कुमार, विष्णु साह, सोनू कुमार, अवधेश कुमार, प्रभात चौधरी, प्रमोद दास, गंगा मंडल, नीतीश कुमार, रविन्द्र कुमार, आदित्य राज, नारद सिंह, अमरजीत कुमार, योगेश यादव, आशीष रंजन एवं राजू ठाकुर को शामिल किया गया।

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा एंबुलेंस कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की एकता का आधार है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए संघ लगातार प्रयास करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकता एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में आदित्य राज, आशीष रंजन, अवधेश कुमार, रविन्द्र कुमार, पवन साहा, सोनू साहा, प्रभात चौधरी, नारद सिंह, अमरजीत चौधरी सहित अनेक एंबुलेंस कर्मचारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे। यह संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!