साहिबगंज पुलिस का ‘खोए मोबाइल’ अभियान सफल, 16 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे
16 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे

साहिबगंज पुलिस का ‘खोए मोबाइल’ अभियान सफल, 16 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। साहिबगंज पुलिस ने ‘खोए मोबाइल’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), साहिबगंज के कार्यालय कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मोबाइल की बरामदगी तकनीकी शाखा एवं CEIR पोर्टल के सहयोग से नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी और बोरियो थाना पुलिस द्वारा की गई। बरामद मोबाइल फोन का वितरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साहिबगंज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नगर थाना, मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी एवं बोरियो थाना के थाना प्रभारी तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
थानावार बरामद मोबाइल का विवरण
– नगर थाना — 2 मोबाइल
– मुफस्सिल थाना — 2 मोबाइल
– मिर्जाचौकी थाना — 2 मोबाइल
– जिरवाबाड़ी थाना — 8 मोबाइल
– बोरियो थाना — 2 मोबाइल
कुल बरामद मोबाइल — 16
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों को राहत मिली है। तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद कर धारकों तक पहुंचाने की यह पहल पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।




