साहिबगंज महाविद्यालय के आठ NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए चयन
साहिबगंज महाविद्यालय के आठ NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए चयन

साहिबगंज महाविद्यालय के आठ NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए चयन
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज, 4 सितंबर 2026।
साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सभी आठ स्वयंसेवकों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दिग्घी परिसर में दिनांक 3 सितंबर 2026 को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में साहिबगंज महाविद्यालय के आठ सदस्यीय NSS दल ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी आठ स्वयंसेवकों ने राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर NSS कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अब चयनित सभी स्वयंसेवक 7 सितंबर 2026 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में चयनित स्वयंसेवकों के सम्मान एवं स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अनुशासन, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के साथ-साथ 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त कर सकें।
प्राचार्य ने NSS कार्यक्रम पदाधिकारी तथा महाविद्यालय में NCC के केयरटेकर श्री शंकर को चयनित स्वयंसेवकों की आवश्यक तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान चयनित स्वयंसेवकों ने चयन प्रक्रिया के दौरान अपने अनुभव भी प्राचार्य के साथ साझा किए। इस अवसर पर बी.एड. विभाग के प्राध्यापक नितिन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
चयनित स्वयंसेवकों की सूची
1. पायल प्रिया — यूजी सेमेस्टर-1
2. शालू कुमारी — यूजी सेमेस्टर-5
3. अभिषेक कुमार मोदी — बी.एड. सेमेस्टर-2
4. रोहित कुमार — बी.एड. सेमेस्टर-2
5. प्रमोद मुर्मू — बी.एड. सेमेस्टर-2
6. रितेश रंजन — पीजी सेमेस्टर-4
7. विजेंद्र कुमार तांती — यूजी सेमेस्टर-5
8. बासेत हेंब्रम — यूजी सेमेस्टर-5
महाविद्यालय के सभी आठ स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए चयन होना NSS की सक्रियता, स्वयंसेवकों की प्रतिभा एवं महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास तथा अनुशासन आधारित गतिविधियों की सफलता को दर्शाता है ।



