सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक नेत्र देखभाल केंद्र का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक नेत्र देखभाल केंद्र का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक नेत्र देखभाल केंद्र का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
जिले के नेत्र रोगियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने आज सदर अस्पताल, साहिबगंज परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक नेत्र केयर केंद्र (Eye Care Center) का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नेत्र देखभाल केंद्र के संचालन से जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार के लिए जिला अथवा राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आवश्यक जांच एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुलभ एवं आधुनिक बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। केंद्र में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जिले के आमजनों को विशेष लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को उपकरणों का समुचित उपयोग एवं नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ0 रामदेव पासवान साहिबगंज, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ0 देवेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




