Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़

तालझारी में बिरसा डिजिटल कृषि रथ का शुभारंभ, किसानों को मोटे अनाज व आधुनिक खेती के लिए किया जाएगा जागरूक

किसानों को मोटे अनाज व आधुनिक खेती के लिए किया जाएगा जागरूक

 

 

तालझारी में बिरसा डिजिटल कृषि रथ का शुभारंभ, किसानों को मोटे अनाज व आधुनिक खेती के लिए किया जाएगा जागरूक

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

तालझारी (साहेबगंज)।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), साहेबगंज के तत्वावधान में किसानों को आधुनिक एवं डिजिटल कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से “बिरसा डिजिटल कृषि रथ” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तालझारी के अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

 

भ्रमण के प्रथम दिन डिजिटल कृषि रथ ने सकड़भंगा, संताली भतभंगा एवं वृन्दावन पंचायतों का दौरा कर किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। रथ के माध्यम से विशेष रूप से मोटे अनाज (मड़ुआ, ज्वार, बाजरा आदि) की खेती को बढ़ावा देने और कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फसलों के प्रति किसानों को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को ₹1,000 से ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं, सब्सिडी एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बदलते मौसम और कम वर्षा की परिस्थितियों में पारंपरिक खेती के साथ-साथ मोटे अनाज जैसी कम पानी वाली फसलों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कृषि रथ गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय के लिए प्रेरित करेगा।

 

कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगन हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम, सचिव मुहम्मद जहांगीर अंसारी, आत्मा प्रतिनिधि राजीव सिन्हा, पौधा संरक्षण केंद्र के ओम प्रकाश पंडित (बाबा), एफडीओ जेएसएलपीएस रिंकी कुमारी, कृषि मित्र, वार्ड सदस्य, किसान एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!