IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

अनुमंडल अस्पताल राजमहल के प्रयोगशाला प्रावैधिकी सचिन कुमार साह का निधन, स्वास्थ्य कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

अनुमंडल अस्पताल राजमहल के प्रयोगशाला प्रावैधिकी सचिन कुमार साह का निधन, स्वास्थ्य कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कोविड महामारी के दौरान भी पूरी निष्ठा से निभाई थी जिम्मेदारी, अस्पताल परिसर में दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

राजमहल (साहिबगंज)। अनुमंडल अस्पताल राजमहल में पदस्थापित प्रयोगशाला प्रावैधिकी सचिन कुमार साह का 28 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से अस्पताल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में शोक की लहर है। सचिन कुमार साह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के वाजिदपुर के निवासी थे। वे वर्ष 2010 से अनुमंडल अस्पताल राजमहल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके निधन पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की।

सहकर्मियों के अनुसार, सचिन कुमार साह मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ एवं अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाले कर्मचारी थे। विषम परिस्थितियों में भी वे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे। कोविड-19 जैसी महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे दिन-रात अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहते थे।

उनके आकस्मिक निधन से अस्पताल परिवार ने एक समर्पित सहकर्मी को खो दिया है। इस दुखद घड़ी में अनुमंडल अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने तथा हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। अस्पताल कर्मियों ने दिवंगत सचिन कुमार साह के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!