IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

फुटपाथ दुकानदारों को सशर्त तत्काल राहत, विधायक प्रतिनिधि की पहल पर बनी सहमति

विधायक प्रतिनिधि की पहल पर बनी सहमति

फुटपाथ दुकानदारों को सशर्त तत्काल राहत, विधायक प्रतिनिधि की पहल पर बनी सहमति

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

राजमहल। शहर के गांधी चौक के समीप सड़क किनारे फुटपाथ दुकानदारों के अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई के बाद दुकानदारों को सशर्त तत्काल राहत दी गई है। राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने दुकानदारों और नगर पंचायत प्रशासन के बीच वार्ता कराकर समाधान का प्रयास किया।

 

दुकानदारों के शिष्टमंडल ने विधायक कार्यालय पहुंचकर आगामी त्योहारों को देखते हुए दुकानदारी एवं रोजी-रोटी की समस्या का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी। इसके बाद नगर पंचायत स्थित कार्यालय में वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के दौरान कुछ शर्तों के साथ दुकानदारों को तत्काल दुकान लगाने की अनुमति देने पर सहमति बनी।

 

तय शर्तों के अनुसार दुकानदार सड़क के मध्य से पांच फीट की दूरी पर दुकान लगाएंगे। दुकान का सामान सड़क किनारे बाहर नहीं रखेंगे तथा प्रत्येक दुकान में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। बताया गया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए फिलहाल यह राहत दी गई है।

 

नगर पंचायत कार्यालय की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मार्केट शिफ्ट किए जाने की योजना तैयार होने पर सभी फुटपाथ दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर दुकानें स्थानांतरित करनी होंगी।

 

वार्ता के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अयुब अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!