IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निदेश के आलोक में जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 फुटबॉल एवं वॉलीबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन सिद्धो कान्हू स्टेडियम साहेबगंज में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह- जिला खेल पदाधिकारी श्री नयन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री उर्मिला हांसदा ने दीप प्रज्जवलित कर किया साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विभिन्न प्रखंडों से प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजेता एवं उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया तथा राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए अहर्ता हासिल किया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पौधा देकर एडीपीओ श्री जयेंद्र कुमार मिश्र ए.पी.ओ.शबनम तबस्सुम, प्रशिक्षक योगेश यादव ने स्वागत किया।

परिणाम
*बालक फुटबॉल*

विजेता – पतना प्रखंड
उपविजेता – उधवा प्रखंड

*बालिका फुटबॉल*

विजेता – बोरियो प्रखंड
उपविजेता – तालझारी
प्रखंड

*वॉलीबॉल बालक*

विजेता – तालझारी
प्रखंड
उपविजेता – उधवा प्रखंड

इस अवसर पर मैच रेफरी अनिल टुडू, खेल शिक्षक सुनील किस्कू, आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार राका, दीपक सिंह,मिरु सोरेन, अन्ना मुर्मू, सोने लाल मंडल समेत विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक,शिक्षिका समेत प्रखंड के कोच व मैनेजर, शिक्षक एवं शिक्षेतर कर्मी उपस्थित थे। 19 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे से एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो प्रतियोगिता आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!