राजमहल के कल्यानचक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व लोगों की हुई जांच
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानचक में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान राजमहल थाना के पुलिस पदाधिकारी एएसआई सनातन हांसदा के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस बल ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। साथ ही वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए इस तरह के एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।