बड़हरवा में ATN Multi Cuisine Restaurant का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा कई तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद
अब एक ही छत के नीचे मिलेगा कई तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद

बड़हरवा में ATN Multi Cuisine Restaurant का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा कई तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
बड़हरवा से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां शहर के कॉलेज रोड स्थित सिटीकार्ट मॉल कंपाउंड में ATN Multi Cuisine Restaurant का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर माता दीपाली देवी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखने को मिली।
रेस्टोरेंट के शुरू होने से अब बड़हरवा के लोगों को एक ही छत के नीचे इंडियन, चाइनीज, तंदूर और साउथ इंडियन व्यंजनों का स्वाद चखने का नया विकल्प मिल गया है।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर विशाल कुमार साव ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, गुणवत्तापूर्ण भोजन और किफायती कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इसके लिए कोलकाता और गिरिडीह से अनुभवी कुक एवं शेफ बुलाए गए हैं, जो अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजन तैयार करने में विशेषज्ञ हैं।
‘Good Food, Good Mood’ की थीम के साथ शुरू किए गए इस रेस्टोरेंट का उद्देश्य ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ एक बेहतर अनुभव प्रदान करना है। यहां परिवार, दोस्तों और अन्य ग्राहकों के लिए स्वाद और सुविधा का खास ध्यान रखा जाएगा।

रेस्टोरेंट के शुभारंभ के साथ ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि ATN Multi Cuisine Restaurant बड़हरवा के खानपान के शौकीन लोगों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना बन सकता है।
फिलहाल, बड़हरवा के कॉलेज रोड स्थित सिटीकार्ट मॉल कंपाउंड में शुरू हुआ ATN Multi Cuisine Restaurant अपने विविध व्यंजनों और बेहतर स्वाद के साथ ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।




